डिंडौरी: चंद्र विजय महाविद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती, निकाली गई रैली, कांग्रेस विधायक रहे मौजूद
डिंडौरी के चंद्र विजय महाविद्यालय में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर कि 135 वी जयंती के अवसर पर छात्रों ने नारे लगाते हुए बाईक रैली निकाली । बाइक रैली के उपरांत कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां मंगलवार दोपहर 3:00 बजे डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने पहुंचकर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नशा से दूर रहने का संदेश दिया ।