बक्सर: अपर समाहर्ता ने अंचल अधिकारियों और भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Jan 18, 2025 अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दोपहर 3:15 बजे दिया। रैकिंग माह दिसम्बर 2024 का विभाग द्वारा निर्गत रैकिंग में प्रत्येक स्तर पर प्रगति परिलक्षित है। अंचल अधिकारी 50 के नीचे एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता 20 के नीचे रैंकिंग लाएं।