बक्सर: बक्सर में भीम आर्मी ने एससी-एसटी थाने का घेराव किया, अपनी मांगों को लेकर
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 भीम आर्मी के सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने बक्सर स्थित एससी-एसटी थाने का घेराव कर दिया।कार्यकर्ताओं का आरोप था कि न्याय में देरी हो रही है क्योंकि थाने में पदस्थापित अधिकारियों की कार्यशैली ठीक नहीं है। एससी एसटी थाने के घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।सदर डीएसपी धीरज कुमार ने तुरंत पहुंचे। उन्होने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।