बक्सर: व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की, शनिवार से कार्य पर लौटेंगे
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 बक्सर व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने रात 8:30 बजे एक प्रेस नोटिस कर हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है. प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार एवं अन्य प्रशासनिक न्यायाधीशों तथा महाअधिवक्ता एवं बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियो के साथ वार्ता हुई. सकारात्मक वार्ता के बाद वापस ली गई है.