बक्सर: बक्सर न्यायालय में कर्मचारियों की चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी, न्यायिक कार्य ठप, हाजिरी नहीं लगी
Buxar, Buxar | Jan 17, 2025 न्यायालय के कर्मचारियो का हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. ठंड के बावजूद भी लगभग सभी कर्मचारी सुबह 11 बजे न्यायालय पहुंच गए. न्यायालय प्रांगण स्थित धरना स्थल पर बैठ अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे .नारेबाजी का सिलसिला दिन भर चलता रहा. इस बीच संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय के अलावा कई अधिवक्ताओ एवं कर्मचारियो ने भीसभा को संबोधित किया.