मसौढ़ी: मसौढ़ी में थाने से 100 मीटर दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 खोखे बरामद, 7-8 आरोपी फरार
Masaurhi, Patna | Sep 10, 2026 10 सितंबर 2026 मसौढ़ी, पटना। पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मसौढ़ी थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर जेपी रोड स्थित सवर्ण पंचायत भवन के पास अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास का इलाका गूंज उठा। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सवर्ण पंचायत भवन के पास