DM की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अवैध कट बंद करने और देवा मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश
बाराबंकी में डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। DM ने NH पर संवेदनशील अवैध कट बंद करने, हैदरगढ़-सतरिख अंडरपास की सड़क ठीक कराने और देवा मेला से पहले बाराबंकी-देवा मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही गड्ढा मुक्ति अभियान में तेजी लाने को कहा।
#Barabanki #viralpost