जगाधरी: ₹35,400 वेतन की मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय व लघु सचिवालय पर दिया ज्ञापन
अलग-अलग विभाग में काम करने वाले क्लर्क का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। और सरकार ने उनकी बात को मान लिया था मगर लागू न करने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। जिसके चलते आज दोबारा से उन्होंने भाजपा कार्यालय और लघु सचिवालय पर पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। और 12 तारीख से हड़ताल पर जाने की बात भी कहीं।