बाड़ी: अन्य की पूरक परीक्षा देने वाले डमी कैंडिडेट को किया गया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | May 17, 2026 बाड़ी शहर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल किला में चल रही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षाओं के दौरान एक डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया है। यह घटना 14 मई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के पहले दिन सामने आई। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 14 मई को सीनियर सेकेंडरी स्कूल किला में 12वीं कक