एटीएम कार्ड स्वैपिग ठगी का मामला शहर के रंगनाथ क्षेत्र से सामने आया है। बरगवां स्थित यूनियन बैंक एटीएम से बावली टोला मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी महिला सुशीला कोल 45 वर्ष का एटीएम बदल कर एक अज्ञात ठग ने उनके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए। मामला 3 फरवरी का है। रंगनाथ थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने आज शनिवार शाम 5 बजे इस मामले की जानकारी दी है। आरोपी की तलाश जारी।