रफीगंज: चिरैला में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सूचित सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रफीगंज प्रखंड की बघौरा पंचायत अंतर्गत चिरैला गांव निवासी एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सूचित सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार में शनिवार को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक