गोपालगंज: गोपालपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गुरुवार की शाम 7:00 बजे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।