पीरो: घर से निकले युवक का शव बरामद, मुकुंदपुर में पसरा मातम—शरीर पर कटे के निशान से हत्या की आशंका
Piro, Bhojpur | Jul 28, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में उस समय मातमी सन्नाटा छा गया, जब घर से निकले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुकुंदपुर निवासी धर्मेंद्र राम के रूप में हुई। धर्मेंद्र राम सोमवार को अपनी पत्नी को बुलाने के सिलसिले में ससुराल पक्ष से बात करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।