सुल्तानगंज: श्रावणी मेला उद्घाटन से पहले सुल्तानगंज में प्रशासन सतर्क, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी निगरानी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 28 जुलाई को होने वाले भव्य उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी सुल्तानगंज में कैंप कर तैयारियों का अंतिम जायजा ले रहे हैं। उद्घाटन मंच, नमामि गंगे घाट, कच्ची कांवरिया पथ तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई मूलभूत सुविधाओं का गह