आरा: चांदी के सलेमपुर में छठ की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, सड़क धो रहे किशोर की करंट लगने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 14, 2026 छठ की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, सड़क धो रहे किशोर की करंट लगने से मौत छठ महापर्व की तैयारी के बीच भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहा गांव की सड़क की सफाई कर रहे एक किशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और छठ की खुशिया गम में बदल गई हैं।घटना चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है।