पटोरी: सिजौली से शराब सेवन करने वाले दो लोग गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
समस्तीपुर जिले के पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सिजौली से दो लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान चकबाहुद्दीन निवासी विजय कुमार और बमौरा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।