महुआडांड़: प्रखंड के सब्जी विक्रेताओं ने बाजार शेड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महुआडांड़ प्रखंड में सब्जी विक्रेताओं ने 84 डिसमिल में बने बाजार शेड से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा है। अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने सभी को आश्वासन देते हुए अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा को बाजार में बने शेड को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए है।