महुआडांड़: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर महुआडाड़ एसडीएम राज्य के महामहिम राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता सूची में सुधार एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण की दिशा में पुरे राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर गुरुवार को महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे को झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मोमेंटो देकर सम्मानित किये। इसे लेकर महुआडांड प्रखंड वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है।