महुआडांड़: महुआडाड़ में भाजपा के लातेहार जिला अध्यक्ष बनने पर पंकज सिंह को शाल ओढ़ाकर दी बधाई
महुआडाड़ में पंकज सिंह के लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता एवं कार्य समिति सदस्य रोहित कुमार ने श्री सिंह को शाल ओढ़ाकर बधाई दी। आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पंकज सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिले के साथ-साथ प्रखंड के कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे।