सन्ना: गुरगुरी-फुलझर जलाशय योजना को मिली बड़ी मंजूरी, सर्वे के लिए ₹2.42 करोड़ स्वीकृत
Sanna, Jashpur | Sep 2, 2026 जिले के बगीचा विकासखंड के लिए जल संसाधन के क्षेत्र में बड़ी पहल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने गुरगुरी-फुलझर मध्यम जलाशय योजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2 करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआ