जालोर में सरपंच और वार्ड-पंच का आरक्षण हुआ तय : जिला परिषद सभागार में निकल रही लॉटरी। जालोर में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद के 43 सदस्य और 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी के बाद आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। जिले के संबंधित एसडीएम कार्यालयों में इसके लिए प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जालोर पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 390 वार्ड पंच पदों के लिए भी लॉटरी निकाली जा रही है। जिले की 14 पंचायत समितियों में कुल 433 सरपंच और 4,187 वार्ड पंच पद हैं। लॉटरी के जरिए इन पदों का वर्गवार आरक्षण तय होगा।
Jalor, Jalor | Sep 24, 2026