54 दिन का चातुर्मास पूरा कर जालोर लौटे पीर गंगानाथ महाराज :
जालोर। 54 दिन का चातुर्मास पूरा कर पीर गंगानाथ महाराज गुरुवार को बैरठ के केसरनाथ मंदिर से जालोर के भैरूनाथ अखाड़ा पहुंचे। गाजे-बाजे, घोड़े, रथ और बैंड के साथ निकली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखाड़ा पहुंचने पर लाभार्थी परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से सामेला की रस्म निभाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने जयनाथजी के जयकारे लगाए। चातुर्मास सेवा समिति ने चढ़ावा लाभार्थियों सहित बैरठ के कानसिंह मंडलावत व पूर्व डीवाईएसपी गोपालसिंह का बहुमान किया।
Jalor, Jalor | Sep 24, 2026