जालोर में कांग्रेस की जीत का जश्न, निकला विजय जुलूस : जालोर। नगर परिषद में कांग्रेस की जीत के बाद गुरुवार को शहर में जोरदार जश्न मनाया गया। सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदों ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर कांग्रेस के झंडे और नारों से माहौल गूंज उठा। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभापति व पार्षदों का स्वागत कर जीत की खुशी मनाई।
Jalor, Jalor | Sep 24, 2026