कुरई: शिक्षा व्यवस्थाओं पर सिवनी कलेक्टर सख्त, तीन विकासखंडों के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश
Kurai, Seoni | Jun 12, 2026 सिवनी में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नेहा मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और जिला शिक्षा केंद्र की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में नामांकन, पुस्तक एवं साइकिल वितरण, APAAR ID निर्माण और छात्रावास व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।