काको: इमलिया में चापाकल पर पानी भरने गई वृद्ध महिला को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी वृद्ध महिला सियामनी देवी को चापाकल पर पानी भरने के दौरान सांप ने काट लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।