बिलासपुर: तहसील बिलासपुर परिसर में किसानों ने प्रदर्शन कर PM के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन SDM को सौंपा
शुक्रवार को दोपहर एक बजे खराब मौसम के बावजूद भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। किसानों को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और एक हेक्टेयर में मात्र 7 कट्टे यूरिया देने के नियम से किसान बेहाल हैं।