उत्तराखंड की हिमालयन ट्राउट मछली का पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल निर्यात किया गया है। तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों की ट्राउट मछली को गुजरात के वेरावल में प्रोसेसिंग के बाद नेपाल भेजा गया। इससे 33 मत्स्य पालकों को करीब 23.50 लाख रुपये की आय हुई, जबकि मत्स्य विभाग ने 5.40 लाख रुपये की सहायता दी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह उपलब्धि ट्राउट को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ मत्स्य पालकों के लिए नए आर्थिक अवसर भी खोलेगी।