गाज़ियाबाद: कविनगर के महिंद्रा एंक्लेव में महिला ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में बताया जिम्मेदारों का नाम
थाना कविनगर क्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उससे पहले महिला ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कई पड़ोसियों को उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला के पति का आरोप है कि आसपास के लोग करीब डेढ़ साल से महिला के साथ अश्लील हरकत करते थे, गलत तरीके से छूते और अश्लील कमेंट करते थे।