गाज़ियाबाद: प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मेयर सुनीता दयाल ने नवयुग मार्केट स्थित निगम मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किए जाने हेतु मेयर सुनीता दयाल ने प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और बैठक में उन्हें निर्देश दिए की गाजियाबाद नगर निगम सीमा के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। मुख्य मार्ग और चौराहों पर हैलोजन लाइट लगी होनी चाहिए, जिससे कोई दुर्घटना ना हो।