गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, कई वाहन चालक हुए परेशान
गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक युवती ने सड़क पर घंटों तक ड्रामा किया। कभी वो कार रोककर उसके बोनट पर बैठ जाती तो कभी स्कूल बस में जबरन चढ़ने का प्रयास करती। इसी तरह वो घंटों तक वाहन चालकों को परेशान करती रही। सूचना के बावजूद पुलिस नहीं आई। युवती को मानसिक रोगी बताया जा रहा है।