गाज़ियाबाद: मकनपुर में चार्जिंग स्टेशन का शटर उठाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी चुराने वाले 4 चोर गिरफ्तार, 5 बैटरी बरामद
थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित मकनपुर में चार्जिंग स्टेशन का शटर उठाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की 18 बैटरियां चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया था। मामले में शनिवार को इंदिरापुरम पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गौर ग्रीन चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 5 बैटरियां बरामद की गई हैं।