गाज़ियाबाद: वार्ड 27 में 1 महीने से पानी नहीं आने पर महिलाओं ने शांति नगर में पार्षद नरेश जाटव के घर के बाहर किया हंगामा
वार्ड 27 में पिछले 1 महीने से पानी नहीं आ रहा है। महिलाओं ने बताया कि वह कई दिनों से पार्षद नरेश जाटव से पानी नहीं आने की शिकायत कर रहे है लेकिन उसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने पार्षद नरेश यादव के घर के बाहर जमकर हंगामा किया है। वहीं पार्षद ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन महिलाओं को दिया है।