शाजापुर: शाजापुर बीकेएसएन कॉलेज विद्यार्थियों को कराए चलित तारामंडल के दर्शन, तीन साै से अधिक विद्यार्थी रहे शामिल
शाजापुर के बीकेएसएन कॉलेज में चलित पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तारामण्डल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चंद्रयान मिशन की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने सम्मिलित होकर प्रदर्शन को देखा। यह कार्यक्रम में छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किया गया।