शाजापुर: सुनेरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवंश से भरा वाहन पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सुनेरा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर NH 52 पर गोवंश से भरा एक वाहन मंगलवार को पकड़ा। जिसमें क्रूरता पूर्वक गोवंश भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन में से 8 केड़े बरामद किए ,जिनमें से एक केड़े की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर वाहन को जप्ती में लिया। दोनों पर गोवंश प्रतिषेध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया है।