शाजापुर: दुपाड़ा रोड स्थित मां चामुंडा मंदिर परिसर में श्री हरि कथा और फाग उत्सव का आयोजन किया गया
शाजापुर। दुपाड़ा रोड स्थित मां चामुंडा मंदिर परिसर में बुधवार को एक दिवसीय श्री हरि कथा और फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जहां कथा वाचक पं. राहुल शर्मा के मुखाग्र विंद से कथा का वाचन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बुधवार को एकादशी पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में श्री हरि कथा का आयोजन किया गया। वहीं फाग महोत्सव का भी आयोजन किया गया।