शाजापुर: नवागत सिविल सर्जन ने शाजापुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
शाजापुर के जिला अस्पताल में बुधवार को नवागत सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने सभी वार्डो में जाकर मरीजों से मुलाकात की ओर उनकी समस्या सुनी। मरीजों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।सिविल सर्जन डॉ एम के जोशी ने बताया जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहां क्या समस्या है, उन्हें जानने का प्रयास किया गया।