शाजापुर: रेलवे स्टेशन परिसर में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का हुआ शुभारंभ ,बड़ी संख्या में पहुंचें युवा बुजुर्ग ,बच्चे,महिलाएं
पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ स्टेशन रोड नहर पुलिया के पास रेलवे परिसर भागवत कथा पांडाल शाजापुर बुधवार से किया गया।पहले दिन ही बड़ी संख्या में योग करने, बुजुर्ग बच्चे, युवतियां और महिलाएं उत्साह के साथ पहुंचे। जिन्हें योगाचार्य सत्यनारायण पाटीदार ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं और योगासन करवा कर उनसे होने वाले लाभ भी बताएं।