शाजापुर: नेनावद के पास कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
नेनावद के पास कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। घायल दिलीप ने बताया कि शाजापुर से इंदौर की ओर जाते समय उनकी मोटरसाइकिल को नेनावद के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें दिलीप और विनोद निवासी दिल्लोदरी घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का उपचार जारी है।