शाहजहांपुर: कैफे की आड़ में गलत गतिविधियों का आरोप, विश्व हिन्दू रक्षा सेना ने शहर की अव्यवस्थाओं पर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
शाहजहाँपुर। शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में कैफे के नाम पर गलत गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे किशोर और युवा वर्ग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।