गोरखपुर: केबल में लगी आग से 700 घर अंधेरे में डूबे, पार्षद चंद्रभान प्रजापति ने रात में पहुंचकर कराया काम शुरू
गोरखपुर बिछिया जंगल तुलसीराम के वार्ड नंबर 23 में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।हालात ऐसे हैं कि यहां बिजली अब आंख मिचौली का खेल बन चुकी है। कभी 6 घंटे तो कभी 24 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।ताजा मामला बुधवार देर रात का है, जब करीब ढाई बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज से लोगों की नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो बिजली पोल पर लगी केबलों में आग