आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले नरसिंह पुरती प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा की जेल से रिहाई की मांग की गई।