टाटीझरिया: गोधिया में जंगली हाथियों का उत्पात, फसलें रौंदी और चारदीवारी तोड़ी
जंगली हाथियों का उत्पात, गोधिया में फसलें रौंदी, चारदीवारी तोड़ी। टाटीझरिया प्रखंड के गोधिया गांव में जंगली हाथियों के एक जोड़े ने उत्पात मचाया है। हाथियों ने लालजी महतो की ईख, बोधी महतो की मकई-कद्दू सहित काली महतो, जगदीश महतो व लालदेव महतो की तैयार फसलों को चट कर बर्बाद कर दिया। हाथियों ने मीना देवी के खेत की चारदीवारी को भी जगह-जगह से तोड़ डाला।