बांसगांव: पिकअप की टक्कर से घायल 55 वर्षीय मोती की मौत, पत्नी पहले ही गुजर चुकी थी, अब परिवार हुआ बेसहारा
भटौली–रघुवाडीह मार्ग पर 30 जुलाई को पिकअप की टक्कर से घायल बेदौली बाबू निवासी 55 वर्षीय मोती की शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह दो बेटों और दो विवाहित बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।