बालूमाथ: राजद कार्यकर्ताओं ने हेरहंज में लालू प्रसाद यादव की जन्मदिन केक काटकर मनाई
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ के काटकर मनाया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ने की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दल के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया l