देवबंद: नागल पुलिस ने 24 घंटे में सरसों चोरी की वारदात का किया खुलासा, नशे की लत में वारदात करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर के नांगल थाना क्षेत्र में घर से 30 किलो सरसों चोरी होने की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की गई सरसों से भरा कट्टा बरामद करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बढ़ेड़ी कोली निवासी अमित के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।