शिवपुरी नगर: यूनियन बैंक के खाते में ट्रांसफर कराए ₹2,00,000 SBI के खाते में पहुंच गए, तारकेश्वरी कॉलोनी निवासी पीड़ित ने SP से शिकायत
तारकेश्वरी कॉलोनी निवासी पीड़ित आशीष शर्मा ने बताया कि उसके बेटे का यूनियन बैंक में खाता है। जिसमें उसने 23 जनवरी को फोनपे के माध्यम से ₹2,00,000 डलवाए थे। वह पैसे उसके बैंक खाते की जगह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा श्यामगढ़ जिला मंदसौर में किसी वर्दीचन्द्र मालवीय के खाते में जा पहुंचे। जबकि उस खाता धारक की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी है।