शिवपुरी नगर: आंगनवाड़ी में कार्यरत जसराजपुर की महिला को 20 साल पहले मारपीट कर निकाला, न्याय के लिए भटक रहा पति पहुंचा एसपी कार्यालय
शिवपुरी जिले के जसराजपुर गांव में रहने वाले पठान सिंह शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी राधा शाक्य 20 साल पहले आंगनवाड़ी में कार्यरत थी। महिला को मारपीट कर आंगनवाड़ी से निकाल दिया गया। इसकी शिकायत कई बार दर्ज करवाई गई पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।