कुंडा: मुंदीपुर गांव की विवाहिता ने पति और ससुर पर लगाया पिटाई करने का आरोप, सीओ कार्यालय पहुंच की शिकायत
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव की रहने वाली किरण जयसवाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका पति और ससुर उसे दहेज के लिए मारा पीटा है और उसे उसके बच्चों संग उसे घर से भगा दिया गया । पीड़िता गुरुवार को सीओ कार्यालय पहुँची जहाँ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।