कुंडा: मल्ला का पुरवा गांव में बोलेरो में लादकर आठ बकरी और बकरा ले गए चोर, मामले की जांच शुरू
हथिगवां थाना क्षेत्र के मल्ला का पुरवा गांव निवासी नीता देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मंगलवार रात उनके आठ बकरा और बकरी को बोलेरो सवार चोर लाद कर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुनकर जब उनकी नींद खुली तो उसके बेटे ने भाग रहे बोलेरो चोरों का पीछा किया लेकिन वह नहीं पकड़ पाए। शिकायत के बाद बुधवार को शाम 4 बजेपहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।