कुंडा: कुंडा इलाके की एक युवती के साथ मंगेतर ने किया शादी का झांसा देकर यौन शोषण, शादी से इंकार के बाद एसपी से शिकायत
कुंडा इलाके के गांव के रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके मंगेतर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से मुकर गया। पिछले तीन महीना से वह डर-डर की ठोकरे खा रही है लेकिन पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही। बुधवार को पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।